बीए पार्ट 1 की परीक्षा आज से

शेखपुरा : भागलपुर युनिवर्सिटी के अंतर्गत शेखपुरा जिले के पांच महाविद्यालयों के लिए बीए पार्ट 01 की परीक्षा गुरुवार 26 नवम्बर से शुरू होगी. दो पालियों में चलने वाली बीए पार्ट 01 की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. सूत्रों ने बताया कि शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय में संजय गांधी […]

शेखपुरा : भागलपुर युनिवर्सिटी के अंतर्गत शेखपुरा जिले के पांच महाविद्यालयों के लिए बीए पार्ट 01 की परीक्षा गुरुवार 26 नवम्बर से शुरू होगी. दो पालियों में चलने वाली बीए पार्ट 01 की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. सूत्रों ने बताया कि शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय में संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, सुंदर सिंह स्मारक महाविद्यालय मेहुश एवं एसकेआर कॉलेज बरबीघा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिले के रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा एवं सीएनवी हथियावां के लिए परीक्षा केंद्र बरबीघा के एसकेआर कॉलेज में बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >