तीन पंचायत सेवकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

शेखपुरा : डीडीसी निरंजन कुमार झा ने जिले के तीन पंचायत सेवकों पर कार्रवाई की अनुशंसा की है. डीडीसी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में पंचायत के सचिवों के प्रभार लेने और देने की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दाैरान पाया गया कि हथियावां पंचायत के जितेंद्र कुमार, कुटौत पंचायत के […]

शेखपुरा : डीडीसी निरंजन कुमार झा ने जिले के तीन पंचायत सेवकों पर कार्रवाई की अनुशंसा की है. डीडीसी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में पंचायत के सचिवों के प्रभार लेने और देने की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दाैरान पाया गया कि हथियावां पंचायत के जितेंद्र कुमार, कुटौत पंचायत के सिकंदर शर्मा एवं एकरामा पंचायत के उमाकांत कुमार ने अब तक प्रभार नहीं दिया है. उपविकास आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया है.

पिछली बैठक में छह अगस्त को डीएम ने अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के अंदर प्रभार लेने और देने की प्रक्रिया पूरी करें. तीनों पंचायतों के पंचायत सेवकों पर कार्रवाई डीएम के स्तर से की जायेगी. उन्होंने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि दो दिनों के अंदर नल जल एवं पक्की नली गली योजना का प्रतिवेदन दें. मानक के अनुसार कार्य नहीं करने वाले पंचायत सचिवों पर विधि कार्रवाई की जायेगी. सभी पंचायतों में डाटा को इंट्री करने के लिए कार्यपालक सहायकों की नियोजन किया जा रहा है. 2010 से अब तक सभी डाटा को इंट्री का कार्य किया जायेगा. चार पंचायतों पर एक लेखापाल दिया जा रहा है. उपविकास आयुक्त ने सभी पंचायत सेवकों को निर्देश दिया कि योजना पंजी को ठीक कर लें. वार्ड वार व्यय विवरणी भी मांगा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >