पर्यावरण की रक्षा के लिए लगाएं पौधा

शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने जिलेवासियों से पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से पर्यावरण की सुरक्षा संभव है. बुधवार को समाहरणालय के श्री कृष्ण सभागार में उन्होंने 10 दिन तक चलनेवाले इस महोत्सव का उद‍्घाटन किया गया. इस मौके पर एसपी दयाशंकर, एसडीएम राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद […]

शेखपुरा : डीएम योगेंद्र सिंह ने जिलेवासियों से पौधा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से पर्यावरण की सुरक्षा संभव है. बुधवार को समाहरणालय के श्री कृष्ण सभागार में उन्होंने 10 दिन तक चलनेवाले इस महोत्सव का उद‍्घाटन किया गया. इस मौके पर एसपी दयाशंकर, एसडीएम राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. डीएम ने कहा कि शेखपुरा पहाड़ी जिला है. यहां छोटी-छोटी बरसाती नदियां भी हैं. इसके अनुसार पौधों का चयन करना है. वहीं, एसपी दया शंकर ने कहा कि वनों के अभाव के कारण ऋतु अनियमित हो गयी है.

वन प्रमंडल अधिकारी प्रभाकर झा ने आगत सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि जमुई और शेखपुरा जिले में 13.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है. यहां वन भूमि का अभाव है. इसलिए सरकार की खाली जमीन पर ही वन लगाना है. वृक्ष लगाने के लिए पौधे निःशुल्क दिये जायेंगे.

इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में डीएम पौधारोपण किया. इस मौके पर एसपी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी ने भी पौधे लगाये. मौके पर जिला कोषागार पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक नजारत उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >