घाट में नहीं है पानी, कैसे पड़ेगा अर्घ

शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड के सदर बाजार के बेलदारी मुहल्ले के अरघौटी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ के मौके पर अर्घ देने आते हैं. यहां काफी भीड़ जुटती है. छठ पास में है. इसके बावजूद अरघौटी घाट में गंदगी पसरी है. इस गंदगी की अब तक सफाई कराने की पहल नहीं की […]

शेखपुरा : चेवाड़ा प्रखंड के सदर बाजार के बेलदारी मुहल्ले के अरघौटी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ के मौके पर अर्घ देने आते हैं. यहां काफी भीड़ जुटती है. छठ पास में है. इसके बावजूद अरघौटी घाट में गंदगी पसरी है. इस गंदगी की अब तक सफाई कराने की पहल नहीं की गयी है. घाट की सीढ़ियों पर कचरा पसरा हुआ है. घाट में एक बुंद पानी नहीं है. अरघौटी घाट पर जहां श्रद्धालु जमा होते है, उस परिसर में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है. बीडीओ पुष्पलता ने कहा कि घाट की सफाई कराने का काम के लिए जिला प्रशासन से निर्देश मिलता है. अभी तक कोई आदेश नहीं है. आदेश मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >