गुरुवार को गांववालों ने महदेवा से आरोपित को किया पुलिस के हवाले
मामले की जांच में जुटी हिसुआ पुलिस
हिसुआ : अपने बेटे समेत तीन बच्चों को लेकर भागनेवाला ओड़ो निवासी आरोपित अजय मांझी को ग्रामीणों ने महदेवा गांव से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. तीनों बच्चों को ओड़ो गांव से ग्रामीणों ने बुधवार की रात बरामद कर पुलिस के हवाले किया था. लोगाें का आरोप है कि हिसुआ पांचू गढ़ मुसहरी से बुधवार को तीनों बच्चों को आरोपित अपहरण कर ले गया था. तीनों बच्चे सीपो मांझी के पुत्र संजीत, लालकेश्वर मांझी के पुत्र सकिंद्र और गोपाल उसी अजय का बेटा है. इधर, आरोपित का कहना है कि उसकी पत्नी रेखा देवी को ससुर लूसर मांझी जाने नहीं देता है इसकी को लेकर बच्चों को ले गया था.
लेकिन, लोगों का कहना है कि अपने बच्चे के अलावा और दो बच्चों को ले जाने के पीछे मंशा क्या थी. आरोपित पर पत्नी को घर में बंद कर मारपीट करने का पूर्व से आरोप लग रहा है. ससूर लूसर मांझी और परिजनों ने बताया कि पत्नी से दो दिन पहले भी मारपीट की गयी थी़ शराब पीकर वह अक्सर परिवार को मारता-पीटता है. बच्चों का अपहरण कर उनके साथ गलत करने की मंशा थी. बच्चों के साथ जेवर की भी चोरी की गयी थी़ बच्चे को अपने घर ओड़ो में ले जाकर रखा था. बच्चों की खोज करते हुए ग्रामीणों को इस पर शक हुई. मिथिलेश मांझी, राजो मांझी, कुलन मांझी, सीपो मांझी, लूसर मांझी, अनिल मांझी, संजय यादव समेत लोगों ने आरोपित को धरा.
तीनों बच्चे और आरोपित थाने में है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे जेल भेजा जायेगा.
