कबूतर चोरी के आरोप में दो युवकों को पीटा

नशे की हालत में हंगामा करने के दौरान हुई घटना शेखपुरा : शहर के माहुरी टोले में कबूतर चोरी करने गये शराब के नशे में धुत दो युवकों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर दबोच लिया. इस दौरान भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर टाउन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष संतोष […]

नशे की हालत में हंगामा करने के दौरान हुई घटना

शेखपुरा : शहर के माहुरी टोले में कबूतर चोरी करने गये शराब के नशे में धुत दो युवकों को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर दबोच लिया. इस दौरान भीड़ ने दोनों युवकों की पिटाई कर टाउन थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नशे की हालत में दोनों युवक कबूतर चोरी कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना में आरोपित युवक संजीत कुमार एवं प्रदीप कुमार शहर के खांडपर स्थित न्यू कॉलोनी में किराये पर रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक नशे के दौरान माहुरी टोला में हंगामा भी मचा रहे थे. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >