मां के अंतिम संस्कार के लिए निकले मजदूर को बनाया बंधक

चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने कराया अंतिम संस्कार ईंट-भट्ठे के मालिक का अमानवीय चेहरा आया सामने अलाव तापने से झुलसी वृद्धा की हुई मौत अरियरी के धनौल गांव की घटना अरियरी(शेखपुरा) : जिले के धनौल गांव में अगलगी की घटना में मां की मौत की खबर सुन श्राद्ध के लिए निकले पुत्र को यूपी के एक […]

चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने कराया अंतिम संस्कार

ईंट-भट्ठे के मालिक का अमानवीय चेहरा आया सामने
अलाव तापने से झुलसी वृद्धा की हुई मौत
अरियरी के धनौल गांव की घटना
अरियरी(शेखपुरा) : जिले के धनौल गांव में अगलगी की घटना में मां की मौत की खबर सुन श्राद्ध के लिए निकले पुत्र को यूपी के एक ईंट भट्ठे पर ही बंधक बना लिए जाने का मामला सामने आया है. बीती देर शाम अलाव तापने के दौरान अगलगी की घटना में झुलसकर 70 वर्षीय वृद्धा शमिया देवी की मौत हो गयी थी. मृतक वृद्धा का बेटा उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईंट भट्ठे पर काम कर रहा है. इस घटना की ग्रामीणों ने वृद्धा के बेटे को जब फोन पर सूचना मिली तब ईंट भट्ठे के मालिक का अमानवीय चेहरा सामने आया.
इस हादसे में वृद्धा के मजदूर बेटे को अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए वापस घर भी नहीं आने दिया. इस मामले का खुलासा करते हुए वार्ड सदस्य चंदर मांझी ने मृतिका के पुत्र को ईंट भट्ठे पर बंधक बनाने की पुष्टि की है. वार्ड सदस्य एवं मृतिका चचेरी बहू चांदो देवी ने बताया कि मौत की सूचना जब पीड़ित पुत्र को दी गयी, तब उसे ईंट भट्ठा संचालक द्वारा रोक लिया. हालांकि इस दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन उसे फूटी कौड़ी नहीं दिया गया. ऐसी स्थिति में एक बेटा अपने मां का अंतिम संस्कार से भी वंचित रह गया. ऐसी अवस्था में वह उसे भट्ठे पर बंधक बनाकर मां के अंतिम संस्कार में के लिए भी आने से रोक रखा है. हालांकि इस घटना को लेकर कोई प्राथमिकी अथवा शिकायत नहीं किया जा सका है. दरअसल महादलित परिवार का यह बेटा अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई देने के लिए घर वापसी के लिए लाख मिन्नतें की. बावजूद वह स्थानीय ठेकेदार के चंगुल में ही ईंट भट्टे पर ही तड़पता रह गया. घंटों इंतजार के बाद ग्रामीणों ने जब देखा कि मृतक वृद्धा के परिवार का कोई सदस्य गांव नहीं पहुंच पाया है तो फिर आपसी सहयोग से मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >