मानव शृंखला को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

अरियरी (शेखपुरा) : स्थानीय सदर प्रखंड क्षेत्र के अभ्यास मध्य विद्यालय के सभागार में मानव शृंखला की तैयारी को लेकर उन्मुखीकरण के तहत बैठक की गयी. उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक साक्षरता राखी कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के छह प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक व केआरपी के अलावा तमाम टोला सेवक […]

अरियरी (शेखपुरा) : स्थानीय सदर प्रखंड क्षेत्र के अभ्यास मध्य विद्यालय के सभागार में मानव शृंखला की तैयारी को लेकर उन्मुखीकरण के तहत बैठक की गयी. उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक साक्षरता राखी कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के छह प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक व केआरपी के अलावा तमाम टोला सेवक व तालिमी मरकज मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य समन्वयक ने कहा 21 जनवरी को होने वाली मानव शृंखला को लेकर सभी लोग अभी से ही जुट हो जाएं. उन्होंने कहा की मानव शृंखला की पूर्व संध्या पर विभिन्न पंचायत व गांवों में मशाल जुलूस भी निकाला जायेगा. कार्यक्रम को प्रखंड समन्वयक संजय कुमार, शंभु कुमार, चंद्रमौली सिंह, उदय सिंह, राजेश कुमार, केआरपी रंजन पांडेय, शैलेंद्र कुमार, कौशल प्रसाद, उमा कुमारी, श्रवण कुमार आदि ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >