महिला कारोबारी शराब के साथ गिरफ्तार

शेखपुरा : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि ग्रामीण ने इस मामले में महिला को झूठे फंसाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसका पति हालांकि कभी-कभार शराब का सेवन करता था. परंतु शराब कारोबार […]

शेखपुरा : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि ग्रामीण ने इस मामले में महिला को झूठे फंसाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उसका पति हालांकि कभी-कभार शराब का सेवन करता था. परंतु शराब कारोबार से इस महिला का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. उत्पाद विभाग के अनुसार छापेमारी दस्ता ने मेहुंस गांव जाकर महिला किरण देवी को गिरफ्तार किया. छानबीन के दौरान उसके कब्जे से आठ बोतल अंग्रेजी शराब कुल छह लीटर शराब बरामद किया गया. छापेमारी जस्ता का नेतृत्व उत्पाद दारोगा शिवेंदु कुमार कर रहे थे, उनके साथ उत्पाद विभाग की महिला बल भी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >