युवती के साथ कोचिंग संचालक की अश्लील फोटो वायरल, हंगामा

लड़की पक्ष के परिजनों ने कोचिंग संचालक के घर को घेर किया हंगामा शेखपुरा : जिला मुख्यालय में कोचिंग संचालित करने वाले अरियरी के एक युवक का अश्लील फोटो वायरल होने पर जहां सोशल मीडिया में घमसान मचा है. वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के परिजनों ने कोचिंग संचालक के घर पर जमकर हंगामा मचाया. […]

लड़की पक्ष के परिजनों ने कोचिंग संचालक के घर को घेर किया हंगामा

शेखपुरा : जिला मुख्यालय में कोचिंग संचालित करने वाले अरियरी के एक युवक का अश्लील फोटो वायरल होने पर जहां सोशल मीडिया में घमसान मचा है. वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के परिजनों ने कोचिंग संचालक के घर पर जमकर हंगामा मचाया. दरअसल दो दिन पूर्व कोचिंग संचालक का उसकी प्रेमिका के साथ एक अश्लील फोटो वायरल हुआ था. फोटो वायरल होने की सूचना पर अगली सुबह लड़की पक्ष के परिजन कोचिंग संचालक के घर पर जा पहुंचे और वहां हंगामा मचाने लगे. आक्रोशित परिजन कोचिंग संचालक की पिटाई करना चाहते थे. लेकिन आक्रोशितों के भय से कोचिंग संचालक और उसके परिजन अपने ही घर के अंदर दुबके रहे.
स्थानीय लोगों के समझाने से आक्रोशित किसी प्रकार वापस लौट सके. इस मौके पर जानकारों ने बताया कि कोचिंग संचालक ने अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की खुद ही सेल्फी बनायी थी और किसी प्रकार व वायरल हो गयी. वायरल होने की स्थिति की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है. स्थानीय पुलिस ने भी फोटो वायरल होने की सूचना से इन्कार कर दिया. घटना में शामिल कोचिंग संचालक अरियरी प्रखंड के एक ग्रामीण चिकित्सक का पुत्र है
तथा शेखपुरा शहर में ही कोचिंग का संचालन किया करता है. इसी क्रम में शेखपुरा शहर के एक लड़की के साथ अंतरंग तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर बाजार में चर्चा का होती रही. सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को लेकर जहां शहरवासियों में आक्रोश है. वहीं कोचिंग संचालक के इस कारनामे को लेकर लोगों ने एसपी राजेंद्र कुमार भील से कड़ी कार्रवाई कि मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >