आपसी रंजिश में पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग,दो धराये

बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक बरामद बरबीघा : शनिवार की शाम बरबीघा थाना के ढकनिया पोखर के समीप माफो पैक्स अध्यक्ष संटू सिंह के ऊपर सरेशाम गोलीबारी, बाइक पर सवार दो बदमाशों को नागरिकों ने एक स्वचालित पिस्तौल व सात कारतूस के साथ धर दबोचा.गिरफ्तार बदमाशों में माफो गांव के गोपाल सिंह […]

बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक बरामद

बरबीघा : शनिवार की शाम बरबीघा थाना के ढकनिया पोखर के समीप माफो पैक्स अध्यक्ष संटू सिंह के ऊपर सरेशाम गोलीबारी, बाइक पर सवार दो बदमाशों को नागरिकों ने एक स्वचालित पिस्तौल व सात कारतूस के साथ धर दबोचा.गिरफ्तार बदमाशों में माफो गांव के गोपाल सिंह व राजेश कुमार शामिल बताया जाता है. बदमाशों के पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद किया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया गया है. ये घटना शनिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे घटी जब पैक्स अध्यक्ष अपने लोगों के साथ बाजार से सकलदेवनगर ंस्थित अपने किराये की आवास की ओर जा रहे थे.तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >