आरोपित के घर को घेर पुलिस ने की छापेमारी
अरियरी : अरियरी-महुली ओपी क्षेत्र के समीप शराब लेकर आ रहे कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर एक जुलूस में घुस गयी. इस घटना में कारोबारी समेत पांच लोग जख्मी हो गये. जुलूस में मौजूद अन्य लोगों ने कारोबारी को शराब के साथ वहीं धर दबोचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. महुली ओपी प्रभारी राम कुमार पासवान ने बताया कि शराब कारोबारी को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
वहीं जुलूस में जख्मी चार लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि कमालपुर गांव निवासी गोरेलाल यादव बाइक पर नवादा से 10 लीटर शराब लेकर बीती देर शाम आ रहे थे. इसी क्रम में फूलचोढ़ गांव के समीप निकले जुलूस में कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर घुस गयी. इस घटना में कारोबारी के साथ-साथ जुलूस में शामिल चार अन्य लोग जख्मी हो गये.
उन्होंने बताया कि बाइक पर गिरफ्तार कारोबारी का एक अन्य साथी परशुराम यादव भी था. फरार आरोपित परशुराम यादव राजद के नेता बताये जाते हैं. पुलिस ने राजद नेता की गिरफ्तारी के लिए उनके घर को घेर लिया था, लेकिन वे छत से फांद कर भाग निकले. पुलिस को बैरंग वापस लौट गये. ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि आरोपी परशुराम मौके से बच निकलने में सफल रहा. वहीं दूसरी तरह परशुराम यादव ने बताया कि उसने अपनी बाइक अपने रिश्तेदार को दी थी और उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक शराब ढोने में इस्तेमाल की जायेगी.
बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
