पिपराही : स्थानीय थाना पुलिस ने 44 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा के निर्देश पर एसडीपीओ प्रीतीश कुमार के समक्ष उक्त शराब कारोबारी को प्रस्तुत किया गया .
एसडीपीओ प्रीतीश कुमार ने बताया है कि पिपराही थाना अंतर्गत छतौना बिशनपुर रोड मिडिल स्कूल के पास सीतामढ़ी से साइकिल पर लादकर शराब को लाया जा रहा था . ग्रामीण चौकीदार भिखारी राय के सतर्कता के कारण उक्त शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है. शराब कारोबारी पिपराही थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का विश्वनाथ तिवारी के पुत्र सुबोध तिवारी है . गिरफ्तार सुबोध तिवारी के पिता विश्वनाथ तिवारी नारायणपुर मठ का पुजारी भी है . गिरफ्तार सुबोध तिवारी ने बताया है कि नारायणपुर के ही रवि महतो के कहने पर शराब लेकर आ रहा था इस अभियान में पिपराही थाना प्रभारी सुजीत कुमार सहित ग्रामीण चौकीदार भिखारी राय का सराहनीय भूमिका रहा है एसडीपीओ प्रीतीश कुमार ने बताया है कि ग्रामीण चौकीदार भिखारी राय को समय पर सम्मानित किया जायेगा.
एक लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार : बथनाहा : थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी कर एक शराब के साथ थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव निवासी रामअशीष सदा के पुत्र देवेंद्र सदा को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि आरोपित पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब के साथ दो समेत तीन गिरफ्तार : बोखड़ा. नानपुर थाना की पुलिस ने प्रखंड के गोढ़ौल शरीफ गांव निवासी राजू शहनी के पुत्र बेचन शहनी व पुपरी थाना क्षेत्र के तेमुआ गांव निवासी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों को थाना क्षेत्र के बनौल बाजार के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. दोनों के पास से एक बॉटल रॉयल स्टेज विदेशी शराब जब्त किया गया है. वहीं, न्यायालय के एक अन्य वारंटी नया टोला गांव निवासी देवेंद्र साह के पुत्र उत्तम कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
