वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
शेखपुरा : शहर के गिरिहिंडा कच्ची सड़क में नौवीं क्लास की एक छात्रा (14 वर्ष) को बंधक बना कर दो बदमाशों ने गैंगरेप किया. आरोपितों ने पुलिस में जाने से रोकने के लिए घटना का वीडियो क्लिप भी बना ली. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर महिला थाने में लालू कुमार और राजू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित लालू को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि शहर के जखराज स्थान के समीप गुरुवार की शाम छात्रा कोचिंग कर घर लौट रही थी. रास्ते में बोलेरो पर सवार होकर पहुंचे लालू और राजू ने छात्रा से प्यार करने व शादी करने की बात कहते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद बोलेरो को एक सुनसान जगह पर बने कमरे के पास लगाकर छात्रा को जबरन अंदर ले गये और दोनों ने गैंगरेप किया. बदमाशों ने घटना की वीडियो क्लिप भी बना ली. थानाध्यक्ष कोचिंग से लौट रही छात्रा…
ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. बताया जाता है कि पीड़िता के पिता सेवानिवृत रेलकर्मी हैं. पीड़िता के मुताबिक इस घटना के आरोपित भी कच्ची सड़क में दूसरे कोचिंग में पढ़ते हैं. आरोपित गिरिहिंडा चौक के बड़े सीमेंट करोबारी का पुत्र बताया जा रहा है. बताया जाता है कि वह कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ आये दिन छेड़खानी करता था. गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने कोचिंग संचालक से भी पूछताछ की है.
सीमेंट कारोबारी के पुत्र समेत दो पर मुकदमा दर्ज
