मतगणना को लेकर केंद्र पर सुरक्षा के िकये गये कड़े इंतजाम
शेखपुरा : बरबीघा नगर पर्षद की मतों की गिनती के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जवाहर नवोदय के बहुद्देशीय सभागार में मतगणना केंद्र पर पहुंचने के पूर्व कई सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा. वीआइपी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा […]
शेखपुरा : बरबीघा नगर पर्षद की मतों की गिनती के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जवाहर नवोदय के बहुद्देशीय सभागार में मतगणना केंद्र पर पहुंचने के पूर्व कई सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा. वीआइपी रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. वीआइपी रोड पर पैदल भी लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी गयी है. वीआइपी रोड स्थित एसपी आवास और बाइपास रोड पर स्थित एसडीपीओ आवास पर ड्रॉप गेट बनाया गया है. यहां से ही लोगों को प्रवेश दिलाया जायेगा, जिन्हें मतगणना कार्य में लगाया गया है या वे चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय के मुख्य गेट पर एक और जांच से गुजरना होगा.
प्रत्याशी या उनके एजेंट को मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल सेट ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. मतगणना हॉल में प्रवेश के पूर्व भी प्रत्याशियों की अंतिम तलाशी ली जायेगी, तब उन्हें मतगणना हॉल में प्रवेश करने दिया जायेगा.
बनाया गया मीडिया केंद्र : जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये मतगणना केंद्र के बाहर मीडिया केंद्र भी बनाया गया है, जिसमें प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि बैठ कर मतगणना संबंधी जानकारी इकट्ठा कर सकेंगे. दंडाधिकारियों के नेतृत्व में मीडिया कर्मियों को मतगणना हॉल के अंदर ले जाया जायेगा. बताया गया है कि मीडिया कर्मियों के लिए समाचार प्रेषण की भी व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की पल-पल की जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यवस्था की गयी है. प्रथम चक्र में आठ वार्डों का इवीएम खुलेगा और चार चक्र के बाद पूरी मतगणना समाप्त हो जायेगी.