बरबीघा नगर पर्षद का चुनाव आज

तैयारी. शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन का जीरो टॉलरेंस शेखपुरा : मतदान में गड़बड़ी की मंशा पाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती से निबटने का निर्णय लिया है. इस संबंध में प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर फूल प्रूफ रणनीति तैयार कर रखी है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार व एसपी राजेंद्र कुमार भील ने […]

तैयारी. शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन का जीरो टॉलरेंस

शेखपुरा : मतदान में गड़बड़ी की मंशा पाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती से निबटने का निर्णय लिया है. इस संबंध में प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर फूल प्रूफ रणनीति तैयार कर रखी है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार व एसपी राजेंद्र कुमार भील ने शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया. दोनों आलाधिकारी ने मतदान को लेकर किये गये व्यवस्था की जानकारी लेने के अलावा मतदान केंद्र पर नागरिक सुविधा का भी जायजा लिया. इसके पूर्व एसडीओ राकेश कुमार तथा एसडीपीओ अमित शरण ने भी मतदान केंद्रों का दौरा कर सभी एहतियात पर विचार-विमर्श किया. स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री यथा इवीएम, कागजात, नगदी वगैरह दिया गया. बाद में जिलाधिकारी व एसपी ने मतदान कार्य में लगाये गये दंडाधिकारियों तथा गश्ती में लगाये गये दंडाधिकारियों को संबोधित किया. संयुक्त संबोधन में सभी दंडाधिकारियों को संबोधित किया.
सुरक्षाबलों ने किया मार्च: बरबीघा. रविवार को नगर पर्षद के 26 वार्डों में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की कवायद में पुलिस कप्तान राजेंद्र कुमार भील ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित शरण, स्थानीय थानाध्यक्ष नवीन कुमार, जयरामपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, मिशन ओपी प्रभारी सुजीत कुमार, केवटी ओपी प्रभारी पवन कुमार एवं दर्जनों पुलिस बलों व अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ नगर क्षेत्र में परिभ्रमण किया.
ज्ञात रहे कि कुल 35 बूथों पर 26 वर्षों में होने वाले इस मतदान की प्रक्रिया में शांति पूर्ण मतदान एक चुनौतीपूर्ण कार्य माना जा रहा है, जबकि प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का हुक्म दे दिया है.
पर्याप्त पुलिस बल हर बूथ पर जहां तैनात किया गया है, वहीं पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों की नियुक्ति कर उड़नदस्ता टीम पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट आदि कड़ी निगरानी के बीच मतदान संपन्न करने के लिए औचक निरीक्षण करते रहेंगे. इसी कवायद में शनिवार को नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >