बच्चों की शिक्षा के लिए मिसाल बनीं मंजू

शेखपुरा : कल तक घर की दहलीज के अंदर चूल्हे-चौके का जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाएं आज पुरुषों के बराबर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है. घर की एक महिला शिक्षित हो तो पूरा परिवार शिक्षित हो सकता है. इसी परिकल्पना को साकार कर रही एक महिला कुरबानी पुरुषों को आइना दिखाने के लिए काफी […]

शेखपुरा : कल तक घर की दहलीज के अंदर चूल्हे-चौके का जिम्मेदारी संभालने वाली महिलाएं आज पुरुषों के बराबर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है. घर की एक महिला शिक्षित हो तो पूरा परिवार शिक्षित हो सकता है. इसी परिकल्पना को साकार कर रही एक महिला कुरबानी पुरुषों को आइना दिखाने के लिए काफी है.

शेखपुरा के चांदनी चौक पर ब्यूटी पार्लर चला कर अपने दो बच्चों का जीवन संवार रही 30 वर्षीय मंजू अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए दांपत्य जीवन काे भी त्याग दिया. यही कारण है कि मंजू के पुत्र राजा कुमार और पुत्री खुशी राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में अपनी पहचान बना चुकी है. इस प्रतिभा में पुत्र राजा कुमार ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ताइक्वांडो कैडेट नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.

संत कोलंबस स्कूल राजा को देगा नि:शुल्क शिक्षा:
जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संत कोलंबस पब्लिक स्कूल नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता भुवनेश्वर में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाने वाले राजा को नि:शुल्क शिक्षा देगा. प्राचार्य श्रवन कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की पूर्व से ही खेल कोटे में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दे रही है.
इसी कड़ी में छात्र राजा को भी विद्यालय प्रबंधन नि:शुल्क शिक्षा का लाभ देगा. ताइक्वांडो कोच चंदन कुमार ने बताया कि स्कूल में एक दर्जन ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करने के बाद खेल कोटे से नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन की व्यवस्था आगे चलकर और भी बेहतर करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >