शहीद रंजीत स्मारक द्वार निर्माण के लिए लोजपा संसद ने दिये एक लाख

शेखपुरा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के फुलचोढ़ गांव निवासी रंजीत यादव के स्मारक द्वार निर्माण में लोजपा सांसद चिराग पासवान ने अपने निधि के एक लाख रुपये का सहयोग दिया. इस सहयोग राशि का चेक आश्रित पिता इंद्रदेव यादव को उपलब्ध कराया. इस मौके पर […]

शेखपुरा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के फुलचोढ़ गांव निवासी रंजीत यादव के स्मारक द्वार निर्माण में लोजपा सांसद चिराग पासवान ने अपने निधि के एक लाख रुपये का सहयोग दिया. इस सहयोग राशि का चेक आश्रित पिता इंद्रदेव यादव को उपलब्ध कराया. इस मौके पर संसद व लोजपा नेता ने चोढ दरगाह चौक पर शहीद स्मारक द्वार निर्माण की आधारशिला रखी. मौके पर संसद ने कहा कि देश की रक्षा में शहादत देने वाले शहीद जवानों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता. इसके लिए शहीद स्मारक द्वार का निर्माण कराया जा रहा है.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के प्रतिनिधि दिलीप महतो एवं स्थानीय मुखिया कारी देवी के प्रतिनिधि मदन पासवान ने स्मारक द्वार निर्माण के लिए 51 -51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने की घोषणा किया. मंगलवार को शेखपुरा पहुंचे सांसद ने सर्वप्रथम अरियरी प्रखंड के ही नवीनगर ककराड एवं अरुआरा गांव पहुंचकर बस अग्निकांड में मृतक के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. इसके बाद वह फूलचोड़ गांव पहुंचे और शहीद रंजीत यादव के पिता इंद्रदेव यादव समेत अन्य सदस्यों से मिल कर गहरी संवेदना प्रकट की. मौके पर चोरवर पंचायत के लोगों ने वरसा गांव में पानी की टंकी निर्माण की मांग की.

वहीं जंगली बिघा गांव में पीसीसी ढलाई समेत अन्य समस्याओं को लेकर सांसद से अपनी गुहार लगायी. शेखपुरा दौरे पर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद ने देर शाम शेखपुरा प्रखंड के कैथवा गांव पहुंच कर पूर्व मुखिया श्यामनंदन सिंह से मिले व उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >