शिवहर: कटैया बांध सड़क की धीमी रफ्तार पर DM नाराज, मजदूर-मशीन बढ़ाकर जल्द काम पूरा करने का निर्देश

कटैया बांध पर सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम प्रतिभा रानी ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संवेदक को मजदूर और मशीन बढ़ाने के साथ सड़क के दोनों किनारों पर बेहतर कंपैक्शन और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शिवहर न्यूज: कटैया बांध पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर डीएम प्रतिभा रानी ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने स्थल निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी. इसके बाद संबंधित अधिकारियों और संवेदक को काम में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले के विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मजदूर और मशीन बढ़ाने का निर्देश

डीएम ने संवेदक को तत्काल कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया. निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने के लिए कार्यस्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के साथ आवश्यक मशीनरी भी तत्काल बढ़ाने को कहा.

उन्होंने तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करने और सड़क के दोनों किनारों पर उचित कंपैक्शन कराने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि सड़क की मजबूती के लिए निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही इस्तेमाल होना चाहिए.

रोज स्थल निरीक्षण करेंगे अभियंता

निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखने के लिए डीएम ने संबंधित कनीय अभियंता और सहायक अभियंता को प्रतिदिन कार्यस्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और निर्धारित गति से हो रहा है.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएम प्रतिभा रानी ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. ऐसे में इसे बिना किसी बाधा के जल्द से जल्द पूरा करना जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में कोताही बरतने वाले संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य से जुड़े संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं:

शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madan kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >