शिवहर में नवोदय प्रवेश परीक्षा अभियान तेज, 5वीं के 50% बच्चों का होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

शिवहर जिले में मेधावी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है. कक्षा 5 के कम से कम 50% विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. इस अभियान से अधिक से अधिक प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलेगा.

Sheohar News: शिवहर जिले के मेधावी और ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 5 के कम से कम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर दिलाना है.

बीईओ की बैठक में बनी रणनीति

शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित समन्वय बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) श्वेता कुमारी और जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवहर के प्राचार्य विजय कुमार भी मौजूद रहे.

बैठक में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों और आवेदन की धीमी गति पर विस्तार से चर्चा की गई.

तकनीकी विशेषज्ञ करेंगे मदद

डीईओ दुर्गा यादव ने नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से अनुरोध किया कि विद्यालय अपने तकनीकी विशेषज्ञों को विभिन्न प्रखंडों में भेजे, ताकि स्थानीय शिक्षा कर्मियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रशिक्षण दिया जा सके.

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राचार्य विजय कुमार ने नवोदय विद्यालय के फॉर्म एक्सपर्ट्स को सभी प्रखंडों में भेजने का निर्णय लिया. इससे आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी और त्रुटिरहित आवेदन सुनिश्चित किए जा सकेंगे.

पंचायत स्तर तक चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में नवोदय प्रवेश परीक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया. इसके लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई.

प्राचार्य विजय कुमार ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. साथ ही प्रवेश परीक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

शिक्षकों और अभिभावकों से सहयोग की अपील

शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें.

बैठक में बीईओ नवनीत कुमार, माधव पाठक, नवेश कुमार, चंदन कुमार, ओएसडी धीरेश कुमार, जेएनवी नामांकन प्रभारी एवं प्रतिनिधि जीजी. गुंजन, अनंत प्रकाश, अरुण कुमार और सी.के. पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >