आंगनबाड़ी में पहुंचीं डीएम प्रतिभा रानी, बच्चों से पूछा भोजन कैसा मिलता है

शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी ने रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया. उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता पूछी और पोषण पर प्रशासन की सख्ती जताई. जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे.

शिवहर: डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से मंगलवार को सुगिया कटसरी पंचायत स्थित रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133 का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.

डीएम ने केंद्र में उपस्थित बच्चों के साथ काफी समय बिताया. उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक आंगनबाड़ी में मिलने वाले भोजन, उसकी गुणवत्ता और मीनू के संबंध में जानकारी ली.

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रशासन सख्त

डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श रूप में संचालित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए जिला प्रशासन आने वाले दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रखेगा, ताकि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके.

मौके पर बच्चों का कराया गया वजन

निरीक्षण के दौरान बच्चों के शारीरिक विकास और पोषण स्तर का वास्तविक आकलन करने के लिए डीएम के निर्देश पर मौके पर ही बच्चों का वजन कराया गया. अधिकारियों को वजन के आंकड़ों का मानक मापदंडों से मिलान करने का निर्देश दिया गया.

सेविका और सहायिका के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने केंद्र की सेविका खुशबू कुमारी एवं सहायिका के कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार, केंद्र की साफ-सफाई और बच्चों की नियमित उपस्थिति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें

शिवहर में सहयोग शिविर: 48 मामलों में 47 का निपटारा, 6 महिलाओं को आवास की प्रतीकात्मक चाबी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >