सोख्ता की साफ सफाई का दिया निर्देश

चोरौत : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभाकक्ष में बुधवार को बीइओ मीरा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक की बैठक हुई. जिसमें बीइओ ने मौजूद प्रधानाध्यापकों को छात्रवृत्ति, पोशाक व अन्य योजनाओं की राशि बच्चों के बैंक खाता में अविलंब भेजने का निर्देश दिया. वहीं एक साल पूर्व बने सोख्ता के साफ-सफाई […]

चोरौत : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभाकक्ष में बुधवार को बीइओ मीरा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक की बैठक हुई. जिसमें बीइओ ने मौजूद प्रधानाध्यापकों को छात्रवृत्ति, पोशाक व अन्य योजनाओं की राशि बच्चों के बैंक खाता में अविलंब भेजने का निर्देश दिया. वहीं एक साल पूर्व बने सोख्ता के साफ-सफाई व जीर्णोद्धार का आदेश दिया.

बैठक में सभी एचएम को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने समेत कई निर्देश दिये गये. मौके पर बीआरपी दीपक कुमार, विनोद कुमार, सीआरसीसी कृष्ण कुमार, सरोज कुमार ठाकुर, मधु कुमार मधुकर, ललन मंडल, ललित नारायण पासवान, प्रधानाध्यापक शशिकांत कर्ण, राम विनोद पांडे, भागेंद्र पासवान, मनोज चौधरी, उदय मिश्र, सुधीर ठाकुर, रामचंद्र साह व सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >