एसपी ने राजस्व गबन मामले में की छानबीन

पुरनहिया : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने अंचल कार्यालय में पहुंच कर तत्कालीन नाजीर द्वारा लाखों के गबन मामले की जांच पड़ताल की, तथा आवश्यक फाइलों का अवलोकन किया. एसपी श्री मिश्र ने बताया कि नाजीर राकेश कुमार कर्ण पर वित्तीय वर्ष 2015-16 में चार लाख 35 हजार पांच सौ 97 रुपये के गबन का […]

पुरनहिया : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने अंचल कार्यालय में पहुंच कर तत्कालीन नाजीर द्वारा लाखों के गबन मामले की जांच पड़ताल की, तथा आवश्यक फाइलों का अवलोकन किया.

एसपी श्री मिश्र ने बताया कि नाजीर राकेश कुमार कर्ण पर वित्तीय वर्ष 2015-16 में चार लाख 35 हजार पांच सौ 97 रुपये के गबन का आरोप है. जिसके विरुद्ध सीओ द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. एसपी ने जानकारी दी कि मामले का अनुसंधान जारी है. प्रथम दृष्टया में लगता है कि प्रशासनिक चुक हुई हैं .
नियमानुसार सरकारी कोष में जमा की गयी राशि के कोषागार चलान का संधारण रजिस्टर में प्रति माह करना पड़ता है . जिसकी अवहेलना की गई है. अगर सारी प्रक्रियाओं का पालन किया जाता तो इतनी बड़ी राशि का गबन का नहीं होता. ज्ञात हो कि नाजीर द्वारा राजस्व गबन कर लिए जाने पर सीओ नवीन कुमार चौधरी उनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी •

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >