अनुपस्थित पाये कर्मियों से डीएम ने मांगा जवाब

शिवहर : डीएम राजकुमार के निर्देश के आलोक गठित जांच टीम में शामिल जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण दुकान, स्वास्थ्य केंद्र तथा प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दरम्यान अनुपस्थित पाये गये विभिन्न कर्मियों के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारियों द्वारा डीएम को सुपुर्द कर दी […]

शिवहर : डीएम राजकुमार के निर्देश के आलोक गठित जांच टीम में शामिल जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण दुकान, स्वास्थ्य केंद्र तथा प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दरम्यान अनुपस्थित पाये गये विभिन्न कर्मियों के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारियों द्वारा डीएम को सुपुर्द कर दी गयी है. प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 25 शिक्षक, 11 आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविका/ सहायिका ,तीन चिकित्सक पांच स्वास्थ्य कर्मी तथा सात कार्यालय कर्मी अनुपस्थित पाये गये है. जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है .
उनमें मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सोनौल सुलतान, अशोगी, खाजेपुर व विशुनपुर फकीड़ा के अलावे चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर, डाॅ सोनी कुमारी, डाॅ अंजूम आरा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >