शिवहर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद के 15 पदों के विरुद्ध चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को 32 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये. इसमें सत्यनारयण साह वार्ड 13 से, रिंकी देवी वार्ड 6 से, सुरजमुखि देवी वार्ड 11 से, मंजू देवी वार्ड11 से,उर्मीला देवी वार्ड 6 से,अमरशंकर प्रसाद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
शिवहर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद के 15 पदों के विरुद्ध चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को 32 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये.
इसमें सत्यनारयण साह वार्ड 13 से, रिंकी देवी वार्ड 6 से, सुरजमुखि देवी वार्ड 11 से, मंजू देवी वार्ड11 से,उर्मीला देवी वार्ड 6 से,अमरशंकर प्रसाद वार्ड 8 से, निलम सिन्हा वार्ड 3 से, मीना कुमारी वार्ड 2 से, लालबाबू प्रसाद वार्ड 13 से , अंशुमान नंदन सिंह वार्ड 7 से,कौशल किशोर तिवारी वार्ड 12 से, हरिकांत साह वार्ड 9 से, चंदा देवी वार्ड 4 से ,गोबिंदराम वार्ड 1 से, मिथलेश देवी वार्ड 6 से ,
नितु कुमारी देवी वार्ड 10 से ,मोहन साह वार्ड 14 से , रामजी राउत वार्ड 12 से, योगेन्द्र सहनी वार्ड 13 से , रामनाथ पटेल वार्ड 9 से, अनारी देवी वार्ड 4 से, रीना सिंहा वार्ड 5 से , मंजू देवी वार्ड 5 से,सोना देवी वार्ड 15 से , सुनिता देवी वार्ड 15 से, साधना कुमारी वार्ड 11 से, विकास कुमार गौतम वार्ड 3 से ,शांति देवी वार्ड 9 से, नारायण चौधरी वार्ड 9 से बबली देवी वार्ड 15से, पुनित देवी वार्ड 12 से ,राजा कुमार वार्ड 14 से ,नामांकन के परचे दाखिल किये हैं. अब तक 15 वार्ड के विरुद्ध 63 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल किये हैं. नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल से जारी है. जो 27 अप्रैल तक चलेगा.
शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी पोस्ट पर कार्रवाई तय
किसी भी अवांछित पोस्ट के लिए ग्रुप एडमिन को घेरेगा प्रशासन
थाना में ग्रुप एडमिन का नंबर होगा दर्ज
एसपी व डीएम ने बताया कि प्रत्येक थाना में एक पंजी संधारित की जायेगी. जिसमें सभी ग्रुप एडमिन का नंबर रहेगा. पुलिस का साइबर सेल उस ग्रुप के सभी गतिविधि पर नजर रखेगा. चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, लाइसेंस आदि में भी प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन के आधार में भी सोशल मीडिया के पोस्ट को रखा जायेगा. बैठक में आदर्श आचार संहिता व चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही प्रचार प्रसार करने का निर्देश अभ्यर्थी या उनके समर्थकों को दिया गया.
कहा कि शांतिपूर्ण भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए अन्य जिला से जिले में प्रवेश करने वाले अवांछित व्यक्ति पर भी पुलिस की नजर है. बैठक में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में लोगों से सहयोग की अपील की गयी. मौके पर एसडीओ अफाक अहमद, एसडीपीओ प्रितीश कुमार समेत वरीय पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.