टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें पीएचसी

शिवहर : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन विशंभर ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण एवं बंध्याकरण कार्यक्रम में गिरावट देखी जा रही है. जिसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा . उन्होंने पीएचसी प्रभारी व एएनएम को चेतावनी देते हुए कहा कि […]

शिवहर : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन विशंभर ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण एवं बंध्याकरण कार्यक्रम में गिरावट देखी जा रही है. जिसको कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा .

उन्होंने पीएचसी प्रभारी व एएनएम को चेतावनी देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें.
सिविल सर्जन ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की समीक्षा के क्रम में कहा कि गर्भवती महिलाओं के निबंधन एवं जांच को शत प्रतिशत सुनिश्चित करें तथा आरसीएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करें .इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सिविल सर्जन ने चिकित्सकों ड्यूटी रोस्टर पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर तैयार करें .जो चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहेंगे उन पर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा .
जेबीएसवाई कार्यक्रम की सफलता के लिए दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ केएन प्रसाद, डीएस डॉ मेहदी हसन, एससीएमओ मीना शर्मा, डीपीएम पंकज कुमार मिश्र समेत कई मौजूद थे.
मिशन इंद्रधनुष का हुआ शुभारंभ
पुपरी. स्थानीय पीएचसी में प्रत्येक बच्चों को टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मिशन इंद्रधनुष टीकारण अभियान के प्रथम चक्र की शुरुआत की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सुरेंद्र कुमार व सुजीत कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 111 पर कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों को टीका लगा कर किया. प्रभारी डाॅ कुमार ने
बताया कि प्रथम चरण में कुल 15 केंद्रों पर इस अभियान का संचालन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को चार चरण में पूरा किया जायेगा. इसके अंतर्गत वैसे स्थानों पर टीकाकरण किया जाना है जहां पर बच्चे किसी कारण से टीकाकरण से वंचित रह जाते है. खास तौर से सुदूर ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्र को लक्ष्य में रखा गया है. मौके पर एएनएम, सेविका व आशा कार्यकर्ता समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >