पंचायत को ओडीएफ बनाने का प्रयास जारी रहेगा : मुखिया

रीगा : प्रखंड के रीगा द्वितीय पंचायत में मुखिया चंचला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुष ग्रामीणों ने झाड़ू व कुदाल से कई सड़कों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की. मुखिया श्रीमती नीलम ने कहा, उनके पंचायत का चयन ओडीएफ के लिए नहीं हो सका है, पर […]

रीगा : प्रखंड के रीगा द्वितीय पंचायत में मुखिया चंचला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों महिला व पुरुष ग्रामीणों ने झाड़ू व कुदाल से कई सड़कों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की. मुखिया श्रीमती नीलम ने कहा, उनके पंचायत का चयन ओडीएफ के लिए नहीं हो सका है, पर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता रामवृक्ष मंडल ने कहा कि एक साजिश के तहत पंचायत को ओडीएफ से अलग रखा गया है, पर यहां की जनता अपने पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने में पीछे नहीं हटेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >