63 केंद्रों पर चलाया गया अंकेक्षण

कार्यक्रम. आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार के बारे में दी गयी जानकारी बोलीं सीडीपीओ पूरे समुदाय की सहभागिता अनिवार्य डुमरी कटसरी/पिपराही : समेकित बाल विकास परियोजना के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण मंगलवार को किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जानेवाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी. वही केंद्रों पर […]

कार्यक्रम. आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार के बारे में दी गयी जानकारी

बोलीं सीडीपीओ
पूरे समुदाय की सहभागिता अनिवार्य
डुमरी कटसरी/पिपराही : समेकित बाल विकास परियोजना के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण मंगलवार को किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जानेवाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी.
वही केंद्रों पर गुणात्मक सुधार के लिये सामाजिक अंकेक्षण समिति द्वारा केंद्रों के नियमित संचालन, क्रियाकलापों की समीक्षा के साथ आवश्यक सुझाव दिये गये. जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड केंद्र संख्या 40, 63, 65, 67, 69,70 पर अंकेक्षण का कार्य अंकेक्षण समिति के द्वारा संपादित किया गया. फुलकाहां पंचायत के केंद्र संख्या 63 समेत विभिन्न केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षिका गुड़िया कुमारी राय की मौजूदगी में अंकेक्षण का कार्य संपन्न हुआ.
इधर सीडीपीओ मनोज कुमार ने जहांगीरपुर पंचायत समेत परियोजना क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर अंकेक्षण का कार्य संपन्न कराया. मौके पर सीडीपीओ सह सीओ श्री कुमार ने बताया कि अंकेक्षण का अभिप्राय केवल जांच नहीं बल्कि समुदाय की सहभागिता है. कहा कि सामाजिक अंकेक्षण समुदाय सशक्तीकरण का प्रभावशाली माध्यम होता है. योजना के संबंध में स्थानीय लोगों को पूर्ण जानकारी है या नहीं. योजना का कार्यान्वयन नियमानुसार किया जा रहा है. या नहीं. इसकी समीक्षा सामाजिक अंकेक्षण के दौरान की जाती है. इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. पूरक पोषाहार, टीएचआर व आवश्यक दवाओं के आपूर्ति की समीक्षा की गयी. सामाजिक अंकेक्षण में जीरो से तीन वर्ष व तीन से छह वर्ष के बच्चों के टीकाकरण, पोषण की स्थिति, ग्रोथ चार्ट की समीक्षा की गयी. अनौपचारिक स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशीलता, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध शिक्षा व खेल सामग्री के स्थिति की भी समीक्षा अंकेक्षण समिति द्वारा की गयी. इस दौरान आधारभूत संरचना, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, समेत विभिन्न बिंदुओं पर अंकेक्षण समिति द्वारा समीक्षा की गयी. केंद्र संख्या 61 पर सेविका नीतु सिंह की देखरेख व वार्ड सदस्या रींकू देवी की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण किया गया. जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक शत्रुध्न सिंह,रघुनाथ सिंह, गणेश महतो, सीयानंदन सिंह, रंजय राम समेत कई लोग मौजूद थे. इधर पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका अर्चना रूबी की देखरेख में केंद्र संख्या 58 हरकरवा में मुखिया अख्तर मियां व सेविका मालती देवी वार्ड सदस्य फरियाद मसूरी के द्वारा सामाजिक अंकेक्षण का संपन्न कराया गया. जबकि केंद्र संख्या 106 पर भी उक्त एलएस की देखरेख में वार्ड सदस्य महेंद्र बैठा व सेविका माधुरी कुमारी के मौजूदगी में अंकेक्षण का कार्य संपन्न हुआ.
लावारिस बाइक बरामद : नानपुर . थाना क्षेत्र के गौरीचट्टी चौक से दक्षिण एक निजी विद्यालय के समीप स्थानीय पुलिस ने एक बिना नंबर का पैशन प्रो बाइक लावारिस स्थिति में बरामद किया. अवर निरीक्षक मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान जब गौरीचट्टी चौक से रायपुर बाजार के लिए बढ़े तो सड़क किनारे उक्त बाइक देखी गयी.प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि तेल समाप्त होने पर किसी अपराधी द्वारा बाइक को लावारिस स्थिति में छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >