ग्रामसभा में योजनाओं का किया गया चयन

चोरौत : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा कर वार्ड सदस्यों व आम लोगों की सहमति से योजनाओं का चयन किया गया. चोरौत पूर्वी मुखिया राम प्रवेश चौधरी के अलावा अन्य पंचायतों के मुखिया क्रमश: सीमा देवी, संजय साह, रामपुकार दास, सुनील यादव, भोगेंद्र साह व रंजू देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई, […]

चोरौत : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा कर वार्ड सदस्यों व आम लोगों की सहमति से योजनाओं का चयन किया गया. चोरौत पूर्वी मुखिया राम प्रवेश चौधरी के अलावा अन्य पंचायतों के मुखिया क्रमश: सीमा देवी, संजय साह, रामपुकार दास, सुनील यादव, भोगेंद्र साह व रंजू देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई,

जिसमें मनरेगा के तहत मिट्टी भराई, तालाब की खुदाई, पौधारोपण व सड़क निर्माण से संबंधित योजनाएं चयनित की गयी. चोरौत पूर्वी पंचायत की ग्राम सभा में केंद्रीय कर्मी शशिरंजन कुमार ने कहा कि स्वच्छता से हीं गांधी के सपनों को साकार किया जा सकेगा. मौके पर सरपंच हेमंत शुक्ला व पंसस नरेश पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

शोक सभा का आयोजन
चोरौत. गत दिनों नदी में डूब कर चोरौत उत्तरी पंचायत निवासी सह जदयू नेता साहेब मुखिया की मौत हो गयी थी. नीमबाड़ी स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी नेता अब्दुल जब्बार अंसारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >