निबंधन नहीं कराने पर बंद होगा होटल

शिवहर : एसपी शिव कुमार झा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में होटल मालिकों के साथ बैठक की. सभी होटल मालिकों को निबंधन कराने को कहा गया. एसपी ने कहा कि होटल में ठहरने वाले विदेशी व ऑन लाइन बुकिंग कराने वालों के बारे में पुलिस कार्यालय को नियमित रूप से सूचनाएं देनी होगी. […]

शिवहर : एसपी शिव कुमार झा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में होटल मालिकों के साथ बैठक की. सभी होटल मालिकों को निबंधन कराने को कहा गया. एसपी ने कहा कि होटल में ठहरने वाले विदेशी व ऑन लाइन बुकिंग कराने वालों के बारे में पुलिस कार्यालय को नियमित रूप से सूचनाएं देनी होगी.
अगर विदेशी या बीजा प्राप्त व्यक्ति होटल में ठहरे तो इसका मासिक रिपोर्ट देना जरूरी होगा. निबंधन नहीं कराने वालों का होटल बंद करा दिया जायेगा. निबंधन एसपी कार्यालय से किया जायेगा. मौके पर संजय गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता व डीएसपी अब्दुल खालिक समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >