शर्मनाक: नौबतपुर में विधवा महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

Bihar News सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले पीड़ित खेत में धान काटने के लिए गयी थी. उसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी उनके द्वारा बनाया गया था और बाद में महिला को धमकी दी गयी थी.

Bihar News: बिहार के नौबतपुर में सोमवार की सुबह विधवा से दुष्कर्म का एक वीडियों वायरल हुआ. जिसमें दो युवक उसके साथ धान के खेत में जबरदस्ती करते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि प्रभात खबर ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात तीन दिन पहले की है. यह वीडियो आरोपितों ने घटना के दो दिन बाद वायरल किया है.

आरोपित पुलिस के डर से गांव से फरार हैं. वीडियो नौबतपुर के मोहम्मदपुर गांव के बाहर स्थित धान के खेत है. सूत्रों के अनुसार वारदात तीन दिन पहले की है. यह वीडियो आरोपितों ने घटना के दो दिन बाद वायरल किया है. आरोपी पुलिस के डर से गांव से फरार है. वीडियो नौबतपुर के मोहम्मदपुर गांव के बाहर स्थित धान के खेत है.

सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले पीड़ित खेत में धान काटने के लिए गयी थी. उसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी उनके द्वारा बनाया गया था और बाद में महिला को धमकी दी गयी थी. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपितों की पहचान हो गयी है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हालांकि इस मामले में लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है.

Also Read: बिहार में हर 50 किमी पर तैनात रहेगा गश्ती दल, सड़क से लेकर नदियों तक शराब तस्करी की ड्रोन से होगी निगरानी

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >