तालाब में डूबी युवती का दो दिनों के बाद मिला शव प्रतिनिधि, दिनारा भानस थाना क्षेत्र के कनियारी गांव में सोमवार को एक युवती का शव तालाब में उतराता हुआ मिला. मृत युवती कनियारी निवासी हीरालाल प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री सबिता कुमारी थी. भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि परिजनों से जानकारी प्राप्त हुई कि युवती बीते एक नवंबर की संध्या सूर्य मंदिर में दीया जलाने के लिए गयी थी. लेकिन, देर रात तक घर वापस नहीं आयी, तो हमलोगों ने खोजबीन की. लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका. वहीं, तीन नवंबर को ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर के पास स्थित तलाब में एक युवती का शव उतरा रहा है. इसके बाद इसकी सूचना घरवालों के साथ पुलिस को भी दिया गया. मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतिका का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
