कार-बाइक की टक्कर में युवक घायल

Sasaram news. चंवरी गांव के समीप सासाराम-चौसा पथ पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया. इससे वह घायलावस्था में मूर्छित होकर घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा.

फोटो-12- घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा युवक. कोचस. चंवरी गांव के समीप सासाराम-चौसा पथ पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया. इससे वह घायलावस्था में मूर्छित होकर घंटों सड़क किनारे पड़ा रहा. घायल युवक राहुल गिरि दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव का बताया जाता है. वह किसी डिलिवरी कंपनी में डिलिवरी मैन के रूप में कार्यरत है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के 45 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सीएचसी में पीड़ित ने बताया कि वह मेसो ऑनलाइन डिलिवरी कंपनी में कार्यरत है और डिलिवरी देने के लिए करगहर की तरफ जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे वह घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >