स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में घायल की इलाज के दौरान मौत
SASARAM NEWS.नटवार थाना क्षेत्र के महरोड़ गांव के समीप दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में घायल की इलाज के दौरान मौत
दिनारा.
नटवार थाना क्षेत्र के महरोड़ गांव के समीप दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक दिनारा थाना क्षेत्र के कौआखोच निवासी बृजबिहारी पांडेय के 25 वर्षीय पुत्र विनय पांडेय थे. बताया जाता है कि विनय पांडेय अपने गांव से बाइक से बिक्रमगंज जा रहे थे. इसी दौरान महरोड़ गांव के पास पचौली मोड़ पर बिक्रमगंज की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने सामने से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे दिनारा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया.वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में एक था.नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल स्कार्पियो संख्या जेएच 01पीपी 6599 को जब्त कर थाने लाया गया है. वहीं चालक काराकाट थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी स्व हृदयानंद सिंह के पुत्र परशुराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई है.परिजनों के आवेदन के आधार पर वाहन व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.