SASARAM NEWS : सासाराम के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा का समय तय, दोपहर में इतनी देर बंद रहेंगे पट

SASARAM NEWS : सासाराम : सासाराम के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है.शहर की मंदिर प्रबंधन समितियों ने मां तारा चंडी धाम, महावीर मंदिर और बुढ़वा महादेव समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का नया समय जारी कर दिया है. अगर आप भी दर्शन और पूजन के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो यहां जानें किस मंदिर में कब होगी आरती और कब मिलेगा प्रसाद

SASARAM NEWS : सासाराम (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): सासाराम के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है.शहर की मंदिर प्रबंधन समितियों ने मां तारा चंडी धाम, महावीर मंदिर और बुढ़वा महादेव समेत सभी प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का नया समय जारी कर दिया है. अगर आप भी दर्शन और पूजन के लिए घर से निकलने वाले हैं, तो यहां जानें किस मंदिर में कब होगी आरती और कब मिलेगा प्रसाद

मां तारा चंडी धाम मंदिर

मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .

महावीर मंदिर गौरक्षणी

मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .

सोमनाथ मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा .

गायत्री मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जायेगी और मंदिर का पट रात 8:30 बजे बंद होगा. मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन एवं पूजा-अर्चना करें .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >