Sasaram Canal Women Drowning Incident : रोहतास जिले के सासाराम शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गौरक्षणी मोहल्ला स्थित लालगंज नहर में एक महिला के डूबने की सूचना फैल गई. खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते नहर के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला को नहर में डूबते हुए देखे जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. इसके बाद तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई.
Sasaram News: मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही महिला की पहचान करने का प्रयास भी जारी है.
खोजबीन जारी, गोताखोरों की ली जा सकती है मदद
पुलिस ने नहर में महिला की तलाश शुरू कर दी है. जरूरत पड़ने पर गोताखोरों की भी मदद ली जा सकती है ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके. फिलहाल घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
फिलहाल महिला की पहचान और स्थिति के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. नगर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
