Sasaram News : कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, दल व प्रत्याशी नहीं, एनडीए को जिताने के लिए हम हैं तैयार

दल कौन सा है. प्रत्याशी कौन है. हमें यह नहीं देखना है. हम सभी एनडीए को जिताने के लिए कार्य करेंगे.

डेहरी कार्यालय. दल कौन सा है. प्रत्याशी कौन है. हमें यह नहीं देखना है. हम सभी एनडीए को जिताने के लिए कार्य करेंगे. तभी जिले की सातों सीटें हमारी होंगी. और बिहार में एनडीए की पुन: सरकार बनेगी. यह बात शहर के कैनाल रोड़ स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहीं. सभी का जोश हाइ रहा. मंच पर उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर से बिना किसी भेदभाव के एनडीए प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया. सम्मेलन का उद्घाटन दीप जलाकर विधान पार्षद निवेदिता सिंह, लोजपा (आर) के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह, पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह यादव, वशिष्ठ सिंह, पूर्व सांसद महाबली सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल आदि ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मंच पर उपस्थित नेताओं का स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की. संचालन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है. इसे विकास की पटरी पर लाने में 20 साल लग चुके हैं. हमें इसे बरकरार रखना है. जिले में एनडीए का टिकट जिसे मिले, उसे हमें सहर्ष स्वीकार करते हुए भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजना है. तभी हम रोहतास जिले में एनडीए के सूखापन को हम खत्म कर सकते हैं. राजीव रंजन : लोजपा (आर) के महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य साफ है. प्रत्येक सीट पर एनडीए प्रत्याशी जीते. एनडीए गठबंधन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है. डेहरी राजनीति के साथ पूरे शाहाबाद क्षेत्र को सिंचित करने वाला विधानसभा क्षेत्र है. डेहरी शाहाबाद व मगध दोनों क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन को भारी मतों से जीत का आधारशिला रखने का कार्य करेगा. हमारे पीएम व चिराग पासवान दोनों विकास की बातें करते हैं. लोजपा (आर) सभी सीटों पर मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशियों के साथ खड़ी रहेगी. अजय कुशवाहा : वहीं, जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन सभी को दिल से करना होगा. तभी सभी की जीत होगी. टिकट किस दल और किसे मिला, यह नहीं देखना है. हमें देखना है कि एनडीए जीते इसके लिए हम क्या कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है. इस बार सातों सीट हमलोगों की होगी. सत्यनारायण सिंह : वहीं पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने कहा कि एनडीए सदस्यों के जोश देखकर लगता है, इस बार विपक्षी काफी पीछे रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में मौजूद डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी संभावित उम्मीदवार यह शपथ ले कि गठबंधन में जिसे भी टिकट मिले, उसे जी जान लगाकर जिताने का कार्य करेंगे. जितेंद्र कुमार : रालोमो के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने कहा कि एनडीए के सभी नेता हनुमान हैं. इन्ही के बल पर चुनावी समर को पार किया जा सकता है. गठबंधन दल के किसी भी नेता को टिकट मिले, सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है. सभी कार्यकर्ताओं को एनडीए नेताओं की बात सुननी है. महाबली सिं : पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कहा कि गठबंधन दल के लोग संयुक्त व एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करें. ताकि विपक्ष पर भारी मतों से जीत दर्ज किया जा सके. एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुशवाहा, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष कमलेश राय, राजू गुप्ता, बबल कश्यप आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >