नगर निगम बोर्ड की बैठक का वीडियो वायरल, मेयर ने दिये जांच के निर्देश

SASARAM NEWS.गत 29 अप्रैल को नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक में हुए शोरगुल का वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो के वायरल होने के बाद अब मेयर काजल कुमारी ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया है.

बिना अनुमति वीडियो बनाने पर कार्रवाई की तैयारी, तीन दिन में रिपोर्ट मांगी प्रतिनिधि, सासाराम कार्यालय. गत 29 अप्रैल को नगर निगम सामान्य बोर्ड की बैठक में हुए शोरगुल का वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो के वायरल होने के बाद अब मेयर काजल कुमारी ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया है.अपने पत्र में मेयर ने कहा है कि उक्त बैठक में उपस्थित किसी सदस्य ने बिना अनुमति के गलत मंशा से बोर्ड की कार्यवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. यह कृत्य बिहार मीडिया और अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 और बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 का उल्लंघन है. मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि गलत मंशा से वीडियो वायरल करने वाले पार्षद या व्यक्ति की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई तीन कार्य दिवस के अंदर सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो. इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि मेयर का पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किस नियम व कानून के तहत संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि मेयर का पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि किस नियम व कानून के तहत संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >