चाचा ने टांगी से हमला कर भतीजे की ले ली जान

SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय के राजपुर बाजार वार्ड संख्या दो अंतर्गत कौवा मुहल्ले में बुधवार की रात एक परिवार में चाचा ने टांगी से हमलाकर अपने भतीजे की हत्या कर दी.

चाची-भतीजे में अवैध संबंध होने की चर्चा राजपुर बाजार वार्ड दो के कौवा मुहल्ले की घटना प्रतिनिधि, राजपुर प्रखंड मुख्यालय के राजपुर बाजार वार्ड संख्या दो अंतर्गत कौवा मुहल्ले में बुधवार की रात एक परिवार में चाचा ने टांगी से हमलाकर अपने भतीजे की हत्या कर दी. मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में रात लगभग 11 बजे सुनील गिरी के बीस वर्षीय पुत्र दीपू गिरी उर्फ टोनी को लाठी- डंडे और गहदल टांगी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच हमलावर पप्पू गिरि, उसकी पत्नी शोभा गिरि व बेटा बलिराम कुमार गिरि को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घायल को इलाज के लिए तत्काल राजपुर अस्पताल ले जाया गया.जहां से स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना में संलिप्त गिरफ्तार तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव में भतीजे का चाची के साथ काफी दिनों से अवैध संबंध में होने की चर्चा थी. बुधवार की रात चाची- भतीजा एक साथ पकड़े गये. जिस आक्रोशित पप्पू गिरी ने टांगी से दीपू के गुप्तांग पर हमला कर दिया. हालांकि मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >