सोने-चांदी के आभूषण के साथ दो चोर गिरफ्तार

आरपीएफ की कार्रवाई में डेहरी स्टेशन से पकड़े गये संदिग्ध

आरपीएफ की कार्रवाई में डेहरी स्टेशन से पकड़े गये संदिग्ध प्रतिनिधि, डालमियानगर. आरपीएफ ने मंगलवार की देर रात सोने-चांदी के आभूषण के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि आरपीएफ टीम द्वारा डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए गश्त व चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 03 के पश्चिमी छोर पर स्थित यात्री शेड में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया. पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गये तथा भागने का प्रयास करने लगे. आरपीएफ टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ प्रारंभ की गयी. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम चंद्रभान सिंह खरवार, उम्र करीब 30 वर्ष तथा बीस कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता किरानी खरवार, ग्राम गजबोर बिगहा, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद बताया. तलाशी में सोना-चांदी के आभूषण बरामद पास मौजूद सामान की तलाशी के दौरान 239.5 ग्राम चांदी तथा 0.29 मिलीग्राम सोने के जेवरात प्राप्त हुए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपये बतायी गयी. पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में यात्रियों के सामान की चोरी की है, जिससे यह आभूषण प्राप्त हुए हैं. दो गिरोह के सरगना, जांच जारी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है. जानकारी से ज्ञात हुआ है कि ये दोनों गिरोह के सरगना थे. बरामद आभूषण एवं अन्य सामान को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन के सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के इंस्पेक्टर के अलावा सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार व अन्य जवान शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >