Sasaram News : रोहतास के दरिहट थाना पुलिस ने एक बाइक पर 40 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि डेहरी नासरीगंज पथ पर बेरकप गांव के समीप जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया. जिसपर दो युवक सवार थे. एक बोरा लदा था. जांच में बोरा में 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि शराब तस्कर हुरका नंद टोला के निवासी रतन कुमार व बिरेंद्र यादव रूप में पहचान किया गया है. आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
रोहतास: बेरकप में एक बाइक से साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 40 लीटर देशी महुआ शराब जब्त

दरिहट थाना परिसर में जप्त शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network
Copied link
रोहतास के दरिहट थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बेरकप गांव के समीप हुई.