शिवसागर में ओवरटेक के दौरान दो ऑटो की टक्कर, कई यात्री घायल

शिवसागर के घोरघट गांव के पास ओवरटेक के दौरान दो ऑटो आपस में टकरा गए। हादसे में कई यात्री घायल हुए, जिन्हें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण दो ऑटो की टक्कर हो गयी. हादसे में पीछे वाले ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, शिवसागर थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ऑटो आगे चल रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ऑटो ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा. ओवरटेक के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ऑटो में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं आगे वाले ऑटो में सवार दो लोग सुरक्षित बच गये.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम और शिवसागर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >