अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दो जख्मी

घायल युवकों का वाराणसी हॉयर सेंटर में चल रहा इलाज

बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, एक की मौत

शहर के साहू सिनेमा के पास हुआ हादसा, दो युवक घायल

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो गुमतियां क्षतिग्रस्त, गाड़ी के उड़े परखचे

ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे युवकों को निकाल पुलिस को दी सूचना

घायल युवकों का वाराणसी हॉयर सेंटर में चल रहा इलाज

फोटो-4- घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो.

प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

शहर के साहू सिनेमा के पास मंगलवार की देर रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में की गयी. वहीं, जख्मी युवक शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र प्रतीक राज व कोचस थाना क्षेत्र के लहेरी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र जयप्रकाश हैं. जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो पर सवार तीन लोग एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. इस बीच साहू सिनेमा के पास ब्रेक फेल होने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से जा टकरायी. इस दौरान स्कॉर्पियो ने पान दुकान की दो गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह चिपट गयी और दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं. वहीं, टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर एक शव को बाहर निकाला़ फिर दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची सासाराम नगर थाने की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक है. स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई चल रही है.

क्या कहते हैं थानाध्याक्ष

नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इस मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >