सदर अस्पताल के तीन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, तो दो गये लंबी छुट्टी पर

कमान संभालने के बाद एक्शन मोड में दिख रहे है उपाधीक्षक

डीएम की कार्रवाई के बाद सख्त हुआ अस्पताल प्रशासनकमान संभालने के बाद एक्शन मोड में दिख रहे है उपाधीक्षक

कहा-मरीजों का इलाज हमारी पहली प्राथमिकताफोटो-12- सदर अस्पताल का मुख्य गेट.

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

15 दिन पहले सदर अस्पताल का डीएम ने निरीक्षण किया था. इस दौरान चिकित्सकों पर ऊपर की गयी कार्रवाई का असर दिखने लगा है. इसका नतीजा है कि तीन चिकित्सक खुद से इस्तीफा सौंप दिया, तो दो लंबी छुट्टी पर चले गये. मालूम हो कि विगत पांच जनवरी को डीएम उदिता सिंह ने सदर अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची थी. उन्होंने अस्पताल व्यवस्था में कमी व चिकित्सकों की लापरवाही देख चिकित्सकों पर कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. इसके आलोक में सीएस डॉ मणिराज रंजन ने अस्पताल उपाधीक्षक व ट्राॅमा सेंटर की वार्ड प्रभारी को पद मुक्त कर दिया था और डॉ आसीत रंजन को सदर अस्पताल का नया उपाधीक्षक बनाया गया था. उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करते ही नये उपाधीक्षक एक्सन मोड में आये और अस्पताल की स्थिति को सुधारने के लिए चिकित्सकों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश जारी किया. अगले दिन से उपाधिक्षक जब सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में राउंड पर निकले, तो कई चिकित्सकों की लापरवाही सामने आयी. इसके बाद उपाधीक्षक ने पहले लापरवाह चिकित्सकों को सही से ड्यूटी निभाने की चेतावनी दी. जब चिकित्सकों की स्थिति में सुधार नहीं आया, तो कार्रवाई शुरू कर दी. उपाधीक्षक के इस कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया. अब स्थिति यह है कि महज 15 दिन के सख्ती के बाद से ही तीन डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया और दो लंबी छुट्टी पर चले गये.

इन चिकित्सकों ने दिया इस्तीफा

अस्पताल प्रशासन द्वारा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले चिकित्सकों के ऊपर की जा रही सख्ती के बाद एमबीबीएस सर्जन डॉ सौरभ कुमार, हड्डी रोग की डॉ माहिरा इरम और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ इरफान ने ऐच्छिक इस्तीफा दे दिया. जबकि कान, नाक, गला के चिकित्सक डॉ रामलखन सिंह व हड्डी रोग चिकित्सक डॉ विशाल प्रकाश उपार्जित अवकाश पर चले गये हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी

सदर अस्पताल में आने वाले हर तरह के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है. इसी के लिए सभी चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है. जो भी चिकित्सक सदर अस्पताल में नियुक्त हैं, उन्हें ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य का निर्वहन करना होगा. किसी भी लापरवाह चिकित्सक व कर्मी को बख्सा नहीं जायेगा.

डॉ आसीत रंजन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल सासाराम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >