प्रत्येक चार दिनों पर ग्राम कचहरी की होगी बैठक, मौजूद रहेंगे पंच

Sasaram news. चकन्हा पंचायत भवन पर मंगलवार को सरपंच मालती देवी की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी की बैठक हुई. इसमें कोई नया मामला नहीं आया.

फोटो-06- ग्राम कचहरी की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि. प्रतिनिधि, इंद्रपुरी चकन्हा पंचायत भवन पर मंगलवार को सरपंच मालती देवी की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी की बैठक हुई. इसमें कोई नया मामला नहीं आया. पहले के आपसी बंटवारे से संबंधित तीन मामले लंबित हैं. सरपंच ने कहा कि मामला लंबित न हो, इसके लिए प्रत्येक चार दिनों पर ग्राम कचहरी की बैठक की जायेगी. इसमें सभी पंच सदस्यों को आना अनिवार्य है. उनका फोटो लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डेहरी के कार्यालय में भेजना है, ताकि सरकार से मिलने वाली मानदेय भत्ता राशि का समय पर भुगतान हो सके. वर्तमान में जो भी नया मामला आयेगा, उसे ऑनलाइन आवेदन करना है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. मौके पर उप सरपंच सुरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर दो के पंच आनंद कुमार पांडेय, उषा देवी, रिंकू देवी, शुभगिया देवी, प्रमोद कुमार, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडेय आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >