Sasaram News : सासाराम में एनएच पर 20 किमी में पांच घंटों तक लगा रहा महाजाम

सड़क के दोनों ओर लंबा लगने से कराह उठे लोग

सासाराम सदर/शिवसागर. सासाराम में एनएच-19 पर ऐसे, तो तीन दिनों से भीषण जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. लेकिन, सोमवार को यह समस्या इतना विकराल रूप ले लिया कि सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. चार से पांच घंटे तक तो वाहन अपनी जगह से एक इंच तक हिल नहीं पाया. बड़े और छोटे वाहन, तो दूर बाइक सवार लोगों को भी घंटो जाम में फंसे रहना पड़ा. इस सड़क से सरकारी दफ्तर में पहुंचने वाले जाने लोग, स्कूली बच्चे को आने-जाने दोनों में घंटो फंसे रहना पड़ा. जाम का हालात ऐसा है कि डेहरी की ओर ताराचंडी जबकि वाराणसी की ओर टेकारी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. एनएच-सड़क किनारे स्थित छोटे-छोटे बाजारों में सड़क पार करने के लिए पुरुष महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. जाम के कारण सासाराम से एनएच के रास्ते सवारी ढोने वाले यात्री बस, ऑटो यहां तक की टोटो तक नहीं चल पाया. ऐसे में लोग अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचने के लिए ऑटो और बस के इंतजार में सड़क पर दौड़ लगाते रहे. इस संबंध में एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के नंबर पर बात करने की कोशिश की गयी. लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. एनएच की जाम को लेकर लोगों में गुस्सा एनएच सड़क पर लगातार जाम लगने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं, सड़क किनारे स्थित बाजारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो गयी है. ऐसे में आमजनों से लेकर व्यवसायी तक में एनएचएआइ व प्रशासनिक अधिकारी पर आक्रोश है. जो कभी भी फुट सकता है और अधिकारी भीड़ के चंगुल में आ सकते हैं. शहर में भी पूरे दिन रहा जाम की स्थिति एनएच सड़क का जाम पार कर ग्रामीण क्षेत्र से लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए जैसे-तैसे शहर में तो पहुंच गये. लेकिन, यहां भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई. शहर में प्रवेश करने से पहले ही बेदा नहर पुल पर घंटो जाम रहा और शहर में पहुंचे, तो रौजा रोड की ऐसी हालात बनी रही कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. एक तो जाम और दूसरा शहर के जलजमाव से लोग बिना कार्य निपटाए घर लौटना ही मुनासिब समझे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >