जिला कराटे चैंपियनशिप में बच्चों ने दिखाया दमखम

काता व कुमिते मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सात से 21 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

सासाराम ऑफिस. फजलगंज स्टेडियम स्थित खेल भवन में जिला कराटे संघ के तत्वावधान में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 7 से 21 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन संघ के सचिव अंजनी कुमार, अध्यक्ष मित्तल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह व बाबा किड्स गार्डन स्कूल के अश्वनी सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया. कराटे एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का विकास होता है. प्रतियोगिता में बाबा किड्स गार्डन, जीएस रेजिडेंशियल, ईश्वरचंद्र विद्यासागर एकेडमी, बाल भारती पब्लिक स्कूल और रोहतास कराटे अकादमी सहित कई संस्थानों के बच्चों ने भाग लिया. छोटे बच्चों ने भी रिंग में उतरकर अपने कौशल का परिचय दिया, जिसे देख अभिभावक व दर्शक उत्साहित नजर आये. कराटे के काता और कुमिते दोनों फॉर्मेट में मुकाबले हुए. नौ वर्ष आयु वर्ग बालिका में आरती कुमारी ने स्वर्ण, हेमा कुमारी ने रजत और श्यामा कुमारी ने कांस्य पदक जीता. बालक वर्ग में अमित कुमार को स्वर्ण, शिबात कुमार को रजत और ओमान्स को कांस्य मिला. 10 वर्ष आयु वर्ग में शिवानी कुमारी ने स्वर्ण, वीरा ने रजत और अलंकृता ने कांस्य पदक हासिल किया. बालक वर्ग में प्रतीक कुमार ने स्वर्ण, पोलो कुमार ने रजत और दर्श सिंह ने कांस्य जीता. 11 वर्ष आयु वर्ग में रितांस को स्वर्ण और सूर्यांश को रजत पदक मिला. कैडेट वर्ग में मोहित को स्वर्ण और हर्षित को रजत पदक प्राप्त हुआ. अंडर 14 वर्ग में बाबा किड्स गार्डन स्कूल के आरती और राहुल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आराध्या, हिमांशु, हेमा, सिद्धार्थ और कृष्णा ने रजत पदक हासिल किया. प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नवल किशोर, मित्तल, रतन, विनोद सहित कई अभिभावक, स्कूल निदेशक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >