हॉकी में सासाराम और रोहतास सेंटर की धमाकेदार जीत

Sasaram news. हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के बैनर तले रविवार को न्यू स्टेडियम फजलगंज में जिलास्तरीय अंडर 14 से अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ. इस स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में काफी वर्षो बाद हुआ.

जिलास्तरीय अंडर 14 से अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

वर्षों बाद जिले में हुआ हॉकी का बड़ा आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमफोटो कैप्शन:

अंडर 16 हॉकी टूर्नामेंट टीम के साथ खेल से जुड़े खिलाड़ी, पदाधिकारी व अन्य.

फोटो-23- न्यू स्टेडियम फजलगंज में हॉकी खेलते खिलाड़ी.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसहॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के बैनर तले रविवार को न्यू स्टेडियम फजलगंज में जिलास्तरीय अंडर 14 से अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ. इस स्तर की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में काफी वर्षो बाद हुआ. उद्घाटन मैचों से ही मैदान में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड आर्मी सूबेदार मेजर व फुटबॉल प्रशिक्षक दामोदर सिंह व डायट सासाराम के लेक्चरर अमित कुमार के कर कमलों से हुआ. यह आयोजन हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है.

पहला मुकाबला : सासाराम की एकतरफा जीत

खेल की शुरुआत सासाराम हॉकी सेंटर और बेलाढ़ी टीम के मुकाबले से हुई, जिसमें सासाराम की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6-2 से मुकाबला अपने नाम किया. सासाराम की ओर से मनीष, सचिन और विकास ने 2-2 गोल ठोक कर विरोधियों की एक न चलने दी. बेलाढ़ी के लिए आदित्य और प्रिंस ने एक-एक गोल कर मान बचाया.

दूसरा मैच : रोहतास बनाम नोखा में कांटे की टक्कर

दूसरे मैच में रोहतास ट्रेनिंग सेंटर और नोखा की टीमें आमने-सामने थीं. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें गोलों की झड़ी लग गई. रोहतास के विशाल धनु ने 1, पंकज ने 2 और विशाल ने 2 गोल कर कुल 5 स्कोर किये. वहीं नोखा की ओर से अभिमन्यु ने 2, गोल्डन ने 1 और रोहित ने 1 गोल किया. अंत में रोहतास ने 5-4 से जीत दर्ज की.

तीसरा मुकाबला : रोहतास सेंटर की बढ़त

दिन के तीसरे मुकाबले में भी रोहतास ट्रेनिंग सेंटर की पकड़ मजबूत रही. ज्योति के शानदार दो गोलों की मदद से टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी. मैच का अंतिम परिणाम समाचार लिखे जाने तक घोषित नहीं हुआ था.

हॉकी को मिला नया मंच

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर रजनीश श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, जयशंकर कुमार, मनोज कुमार, ऋषि, रीमा राज, सोनी कुमारी, राहुल कुमार, राकेश कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे. आयोजन की अगुवाई हॉकी एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव नरेंद्र प्रसाद सिन्हा (मनीष) ने की, जबकि अध्यक्ष आमोद कुमार ने उद्घाटन संबोधन में जिले में हॉकी को नई ऊंचाई देने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >