दूल्हे की कार में स्कूल वैन ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखचे
SASARAM NEWS.चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उर्दा गांव के समीप सोन उच्चस्तरीय नहर पथ पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दूल्हे की कार को पीछे से एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डीजे वाहन से जा भिड़ी.
दूल्हे की कार में स्कूल वैन ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखचे
वैन की टक्कर के बाद डीजे वाहन से भिड़ी कार
एयरबैग खुलने से दूल्हा व चालक की बची जान
चेनारी.
चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात उर्दा गांव के समीप सोन उच्चस्तरीय नहर पथ पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. दूल्हे की कार को पीछे से एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डीजे वाहन से जा भिड़ी. हादसे में दूल्हा समेत चार लोग बाल-बाल बच गये, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.जानकारी के अनुसार देवडिही गांव से बारात लेकर कैमूर जिले के बेलाव जा रही कार में दूल्हा धनधारी बिंद का पुत्र वकील कुमार समेत अन्य लोग सवार थे. इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूली वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे चल रहे डीजे वाहन से टकरा गयी. आसपास के लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आयीं, जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही कार के दोनों एयरबैग खुल गये, जिससे आगे बैठे दूल्हा वकील कुमार और चालक अजय कुमार सुरक्षित बच गये. यदि एयरबैग नहीं खुलता तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र मालाकार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया और चौकीदार की तैनाती की.कार चालक अजीत कुमार ने बताया कि बारात लेकर बेलाव जा रहे थे, तभी पीछे से एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी. एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित बच गये.शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे जब क्षतिग्रस्त कार को थाना परिसर लाया गया तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी. थाना परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को समझाकर बाहर निकाला.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.