वाराणसी बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री गिरकर घायल

आरपीएफ ने घायल यात्री का उपचार कराकर परिजन के हवाले किया

डालमियानगर. उतरने के क्रम में वाराणसी बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से गिरकर यात्री घायल हो गया. आरपीएफ ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए घायल यात्री का उपचार कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने बताया कि बुधवार को गाड़ी संख्या- 63558 डाउन वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर के डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म संख्या-04 पर आगमन के समय ही चलती गाड़ी से उतरने के प्रयास में एक व्यक्ति प्लेटफाॅर्म से पश्चिम की तरफ रेलवे लाइन के किनारे घायल होकर गिर गया. उक्त व्यक्ति का दोनों पैर घुटना से नीचे पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ दाहिना हाथ टूटा हुआ व मुंह से खून का श्राव हो रहा था. ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक शिवराज साह, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार, आरक्षी पवन कुमार सिंह, विकास कुमार व समी कुमार उक्त व्यक्ति को देखाते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे. सभी के सहयोग से घायल व्यक्ति को तत्काल अनुमंडल अस्पताल डेहरी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया. इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति को होश आने पर उसने अपना नाम- राजेश कुमार, उम्र करीब- 28 वर्ष, पिता- दशरथ लाल बताया. साथ ही परिजनों का मोबाइल नंबर बताया. मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को घटना की सूचना दी गई. सूचना पर सदर अस्पताल सासाराम भाई सनी देवल सिंह, पिता-अरुण सिंह व आलोक कुमार, पिता- राजूलाल, ग्राम-नहौना, थाना-सासाराम पहुंचे. घायल को परिजनों के हवाले करते हुए क्षतिग्रस्त हालत में मिला एंड्रॉयड मोबाइल फोन परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताया कि घायल व्यक्ति की स्थिति में सुधार है. व्यक्ति के पास से कोई यात्रा टिकट प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >